
हजारीबाग | सरस्वती शिशु मंदिर पारनाला कुम्हारटोली में आध्यात्मिक सत्संग समारोह के दूसरे दिन भंडारा का आयोजन हुआ। भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग कार्यक्रम में रामाश्रम सत्संग मथुरा के सौजन्य से किया जा रहा है। आध्यात्मिक साधना के गूढ़ अनुभवों का ज्ञान कराने हेतु अनुभवी आचार्यों की सानिध्यता में ध्यान चिंतन साधना शिविर का आयोजन किया गया है। आध्यात्मिक सत्संग समारोह में मथुरा, जयपुर, वृंदावन सहित विदेशों से भी आध्यात्मिक आचार्य यहां पहुंचे हैं। रविवार सुबह सत्संग समारोह में आचार्यों ने कहा कि भौतिक ज्ञान और संपदा न तो जीवन को आनंदमय बनाते हैं और न ही शांतिमय। शांतिमय और आनंदमय जीवन के लिए आत्मज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए ऐसे महापुरुष के शरण में जाना चाहिए जो स्वयं आत्म ज्ञानी हो।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2L01wxW
No comments